Gurugram National Youth Day BJP Rally: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, एम्बिएंस मॉल के पास हुआ समारोह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gurugram National Youth Day BJP Rally

Report by; Anuj Panchal, Edit by: Priyanshi Soni

Gurugram National Youth Day BJP Rally: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के गुरुग्राम आगमन पर एम्बिएंस मॉल के पास भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम ने एक बड़े शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया।

Gurugram National Youth Day BJP Rally: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित प्रदेश नेतृत्व ने किया स्वागत

इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और स्थानीय विधायक मुकेश शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का गर्मजोशी से स्वागत किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवाओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

Gurugram National Youth Day BJP Rally: अनुज शर्मा के नेतृत्व में निकली विशाल बाइक रैली बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विधायक मुकेश शर्मा के पुत्र अनुज शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई विशाल बाइक रैली रही। विधायक निवास से शुरू हुई यह रैली सैकड़ों बाइक सवार युवाओं के साथ एम्बिएंस मॉल तक पहुंची। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं की इस भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

Gurugram National Youth Day BJP Rally

Gurugram National Youth Day BJP Rally: फूलों की वर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन

एम्बिएंस मॉल के सामने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का फूलों की वर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य अभिनंदन किया गया। हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ता और युवा उनकी एक झलक पाने को उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम के चलते दिल्ली-गुरुग्राम सीमा क्षेत्र में भारी भीड़ देखी गई।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाजपा ने दिखाई युवाओं में मजबूत पकड़

राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर भाजपा ने युवाओं को जोड़कर अपनी जमीनी मजबूती का संदेश दिया। अनुज शर्मा के नेतृत्व में निकली बाइक रैली और युवाओं की भारी मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि गुरुग्राम में युवा शक्ति भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है।

यह खबर भी पढ़ें: Narwana Death News: नहर से 22 वर्षीय युवती का शव बरामद, इलाके में शोक का माहौल

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे