सांसद क्रिकेट मैच: एक साथ खेलते दिखे पक्ष-विपक्ष के नेता, जाने कौन जीता ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
mp cricket match

टीबी मुक्त भारत के संदेश के साथ लोकसभा सांसदों के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया। मुकाबले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद शामिल हुए। राजनीति के मैदान पर चौके छक्के लगाने वाले सांसद क्रिकेट की पिच पर भी अपने अलग तेवर में नज़र आए। लोकसभा में एक दूसरे पर आरोपों की गेंद फेंकने वाले सांसद क्रिकेट के मैदान पर स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे थे। मुकाबला दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले दो टीमों के बीच मुकाबला हुआ जिनका नाम राज्यसभा चेयरमैन-XI और लोकसभा स्पीकर-XI रखा गया। इस मुकाबले में कांग्रेस नेता, भाजपा के नेताओं के साथ-साथ  केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का एकमात्र उद्देश्य टीबी मुक्त भारत और फिट इंडिया है। क्रिकेट मुकाबले को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों ने प्रतिक्रिया भी दी।

संसदीय कार्य मंत्री ने की सराहना

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि, हमारे कई सांसद समकक्ष यहां फिटनेस के उद्देश्य से खेलने आए हैं। खेल के माध्यम से लोगों में जोश भरने के लिए इसका आयोजन किया गया है। मुझे यकीन है कि सभी भरपूर ऊर्जा के साथ खेलेंगे। हमारा मंत्र टीबी इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट का है। बिना फिटनेस के आप देश के लिए कुछ नहीं कर सकते हैं। आपको मानसिक और शारीरिक रूप से फिट होना पड़ेगा।

विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने की इस पहल की सराहना
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा भी इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि, यह एक अच्छी पहल है। मैच एक अच्छे उद्देश्य के लिए खेला जा रहा है। मुझे लगता है कि इस मैच के जरिए इसकी जागरुकता देश के कोने-कोने तक पहुंचेगी। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव तो खत्म हो जाते हैं लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में नेताओं के बीच दुश्मनी उसके बाद भी जारी रहती है। मुझे लगता है कि टीम वर्क से दुश्मनी कम होगी और हम देश को आगे ले जाने के लिए भारत माता की टीम के रूप में काम करेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Lucknow यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: बेटियों ने लहराया सफलता का परचम; 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% छात्र हुए पास

Lucknow उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने करोड़ों छात्रों और अभिभावकों

Hookah Crackdown : दुर्ग में हुक्का और ई-सिगरेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Hookah Crackdown : मालवीय नगर में छापेमारी, लाखों का प्रतिबंधित सामान जब्त

Pilibhit : महिलाओं के हक के लिए भाजपा का “जन आक्रोश सम्मेलन”; नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष को घेरा

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में

Rudraprayag:भीरी-ककोला मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, 3 लोगों की मौत

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: उत्तराखंड के Rudraprayag जिले से एक दुखद

Gariaband: आंगन में बैठी 3 साल की बच्ची पर तेंदुए का हमला, गंभीर घायल

Report by: Nemichand Gariaband: छत्तीसगढ़ के Gariaband जिले के कोटरीछापर गांव में