,

Bihar Liquor Smuggling News: पीरपैंती–मिर्जाचौकी चेक पोस्ट पर 100 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Bihar Liquor Smuggling News

Edit by: Sanjeev Kumar Sharma, Edit by: Priyanshi Soni

Bihar Liquor Smuggling News:भागलपुर के पीरपैंती–मिर्जाचौकी चेक पोस्ट पर मध निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 बोतल विदेशी शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई फोरलेन सड़क निर्माण में लगी APCO कंपनी की मिक्चर मशीन की जांच के दौरान हुई।

Bihar Liquor Smuggling News: छिपा हुआ तस्करी का नया तरीका खुलासा

छापेमारी में यह सामने आया कि शराब की खेप मिक्चर मशीन में छिपाकर ले जाई जा रही थी। चेक पोस्ट प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि APCO कंपनी की मिक्चर मशीन का इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पीरपैंती क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

Bihar Liquor Smuggling News: आरोपी की पहचान और बयान

जांच के दौरान जौनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह APCO कंपनी में चालक के रूप में कार्यरत है। आरोपी के अनुसार, कंपनी के प्लांट में कार्यरत अभिमन्यु ने उसे सामान पहुंचाने को कहा था। प्रदीप कुमार का दावा है कि उसे नहीं पता था कि ले जाया जा रहा सामान शराब है और यह उसका पहली बार ऐसा काम था।

Bihar Liquor Smuggling News

Bihar Liquor Smuggling News: शराब बिहार में सप्लाई करने की योजना

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब को बिहार में खपाने के इरादे से ले जा रहा था। हालांकि पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर जांच जारी है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मध निषेध विभाग की कार्रवाई और चेतावनी

इस छापेमारी टीम में चेक पोस्ट प्रभारी राकेश कुमार, एएसआई मो. जाकिर हुसैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। मध निषेध विभाग ने अपने अभियान को और तेज करने की चेतावनी दी है।

यह खबर भी पढ़ें: Drone Activity near LoC: जम्मू-कश्मीर में ड्रोन घुसपैठ की कोशिश, कई जिलों में हाई अलर्ट

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…