,

Narwana Death News: नहर से 22 वर्षीय युवती का शव बरामद, इलाके में शोक का माहौल

Narwana Death News

Report by: Virendra Sharma, Edit by: Priyanshi Soni

Narwana Death News: नरवाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बडनपुर गांव के पास नहर से 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान सलोनी (22) पुत्री शमशेर, निवासी वासिया कालता, तहसील उचाना, जिला जींद के रूप में हुई है।

Narwana Death News: डिग्री लेने गई थी कुरुक्षेत्र

परिजनों के अनुसार, सलोनी शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (KUK) में अपनी बी.कॉम की डिग्री लेने गई थी। देर हो जाने के कारण वह रात में कुरुक्षेत्र में अपनी बुआ के घर रुक गई। शनिवार सुबह बुआ ने उसे कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली ट्रेन में बैठाया था।

Narwana Death News

Narwana Death News: आखिरी बार सुबह हुई थी बातचीत

परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे सलोनी की उनसे आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और उससे संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की, तभी नरवाना क्षेत्र में नहर से शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

Narwana Death News: अस्पताल में परिजनों की मांग

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया। पोस्टमार्टम से पहले परिजनों ने अस्पताल परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।

कैबिनेट मंत्री ने जताई संवेदना

घटना की जानकारी मिलते ही हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। मंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने का भरोसा दिलाया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला जांचाधीन है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सच्चाई सामने लाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: CM Saini Pays Tribute to Swami Vivekananda: राष्ट्रीय युवा दिवस पर गुरुग्राम में स्वामी विवेकानंद को नमन, सीएम नायब सिंह सैनी ने किया माल्यार्पण

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…