Stock Alert: NALCO, Hindustan Zinc समेत ये शेयर देंगे अच्छा मुनाफा,निवेशकों की निगाहें जुड़ीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Stock Alert

Stock Alert: बीते शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 604.72 अंक लुढ़ककर 83,576.24 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 193.55 अंक टूटकर 25,683.30 पर बंद हुआ। अमेरिकी टैरिफ बढ़ने की चिंताओं और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। इसके अलावा, भारतीय बाजारों से विदेशी पूंजी की लगातार निकासी ने भी बाजार की धारणा पर असर डाला।

Stock Alert: सेंसेक्स में गिरावट और प्रमुख शेयरों की स्थिति

Stock Alert

सेंसेक्स में गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, सन फार्मा और बजाज फाइनेंस शामिल थे। वहीं, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में मुनाफा देखने को मिला।

तेजी के संकेत दिखा रहे शेयर
विश्लेषकों के अनुसार, कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इनमें NALCO, Hindustan Zinc, Schloss Bangalore, Oil India Ltd, Coforge, Ipca Laboratories और CCL Products शामिल हैं। इन शेयरों ने अपने 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार किया, जो निवेशकों के लिए तेजी का स्पष्ट संकेत है।

Stock Alert: मंदी के संकेत और सावधानी

Stock Alert

वहीं, तकनीकी संकेतक MACD के अनुसार कुछ शेयरों में मंदी का खतरा भी है। ऐसे शेयर हैं Elecon Engineering Company, Indian Energy Exchange, Manappuram Finance, Force Motors, Transformers & Rectifiers, Ather Energy और Tejas Networks। इन शेयरों में अब गिरावट की संभावना बनी हुई है।

विशेषज्ञों के अनुसार तेजी और मंदी दोनों संकेतों को ध्यान में रखते हुए, मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में ही निवेश करें और बाजार में अचानक उतार-चढ़ाव से बचें।

यह खबर भी पढ़ें: Gmail AI Feature: अब पर्सनल असिस्टेंट की तरह करेगा काम Gmail, मिलेगा स्मार्ट ईमेल अनुभव

(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दी गई राय और सुझाव संबंधित विश्लेषकों व ब्रोकरेज संस्थानों के हैं, स्वदेश न्यूज़ की नहीं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें, क्योंकि बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदलती रहती हैं।)

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG