WPL 2026 DC vs GG: चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, लाइव कैसे देखें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
WPL 2026 DC vs GG

WPL 2026 DC vs GG: वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के चौथे सीजन के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम का मुकाबला गुजरात जायंट्स से होगा। दोनों टीमों ने अब तक इस सीजन एक-एक मैच खेला है। गुजरात ने अपना पहला मुकाबला यूपी से 10 रनों से जीता था, जबकि दिल्ली की टीम मुंबई इंडियंस से 50 रनों से हार गई थी। दिल्ली अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए इस मैच में पूरी ताकत लगाएगी।

WPL 2026 DC vs GG: मैच की समय-सारणी

मुकाबला 11 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से पहले शाम 7 बजे होगा।

WPL 2026 DC vs GG

WPL 2026 DC vs GG: कैसे देखें लाइव प्रसारण

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाले मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। वहीं मोबाइल या स्मार्टफोन पर आप इसे जियो हॉटस्टार ऐप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग में फ्री देख सकते हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के अब तक के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी है। कुल छह मैचों में गुजरात ने केवल दो मुकाबले जीते हैं, जबकि दिल्ली ने चार मैचों में जीत हासिल की है।

यह खबर भी पढ़ें: ND vs NZ 1st ODI: पंत चोट के कारण न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर, जानें BCCI ने किस खिलाड़ी को दिया मौका

WPL 2026 DC vs GG: संभावित प्लेइंग XI

WPL 2026 DC vs GG

दिल्ली कैपिटल्स:
शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कैप्प, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा

गुजरात जायंट्स:
बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर