,

इंडियन मिलिट्री ऐकडमी से 456 सैन्य अफसर पास आउट, अफसर बनने पर परिजनों को गर्व

- Advertisement -
Ad imageAd image

मित्र देशों के 35 अफसर भी किए तैयार

देहरादून: इंडियन मिलिट्री ऐकडमी में शानदार पासिंग आउट परेड में देश को 456 युवा सैनिक अफसर मिले. इस परेड में 35 विदेशी मित्र देशों के कैडेट्स भी पास आउट हुए हैं। नेपाली सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल ने मुख्य अतिथि के तौर पर परेड की सलामी ली है। पासिंग आउट परेड के दौरान हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। सैनिक बैंड की धुन पर जेंटलमैन कैडेट्स ने शानदार कदमताल करते हुए अपनी परेड से सबको प्रभावित किया. परेड के बाद आयोजित पीपिंग और शपथ समारोह में सभी कैडेट्स को लेफ्टिनेंट का रैंक दिया गया. 

कैडेट्स को मिला लेफ्टिनेंट का रैंक

IMA से पास आउट सभी 456 जेंटलमैन कैडेट्स ने आज भारतीय सेना में अपने सैन्य करियर की शुरुआत की है. वहीं 35 विदेशी कैडेट्स भी अपने-अपने देशों की सेना में शामिल होने के लिए देहरादून एकेडमी से अपने देश को लौट जाएंगे। चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वॉयर पर यह परेड आयोजित हुई। परेड की शुरुआत सुबह 8:52 बजे मार्कर्स कॉल के साथ  हुई. परेड में प्रथम सिंह को स्वर्ण पदक, जतिन कुमार को रजत पदक और स्वॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मयंक ध्यानी
को कांस्य पदक और  प्रवीन कुमार को बांग्लादेश पदक से सम्मानित किया गया।

आईएमए का स्वर्णिम इतिहास
अब तक देहरादून IMA से 66,119 सैनिक अधिकारी पास आउट हो चुके हैं। जिनमें से 2,988 मित्र देशों के अधिकारी भी शामिल हैं। इडियन मिलिट्री अकादमी देश और दुनिया में सैनिक  प्रशिक्षण के लिए एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में मानी जाती है। परेड के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अकादमी के बाहर दून पुलिस और सेना के जवानों ने सुरक्षा का मोर्चा संभाल रखा था। पंडितवाड़ी से प्रेमनगर तक का क्षेत्र जीरो जोन घोषित किया गया था। 

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने