MP: प्रदेश में शीतलहर का दौर जारी, राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भोपालः प्रदेश में शीतलहर का दौर जारी है, वहीं पचमढ़ी में पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। दरअसल शुक्रवार-शनिवार की रात को पचमढ़ी में तापमान 2 डिग्री रहा। इसके साथ ही राजधानी भोपाल में न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बता दें कि प्रदेश के अधिकांश शहरो में शीतलहर से कंपकंपी वाला माहौल बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

6 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से कम
बता दें कि शुक्रवार-शनिवार की रात में 6 शहरों का तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। वहीं शाजापुर का तापमान 3.7 डिग्री तक गया जबकि भोपाल में 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद उत्तर भारत से बर्फीली हवाओं का असर बढ़ गयाए जिससे ठंड और कंपकंपी का माहौल बन गया है

यहां चलेंगी ठंडी हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक नीमच, मंदसौर, धार, शाजापुर, राजगढ़, सागर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, शहडोल, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में ठंडी हवाएं चलेंगी, जबकि सीहोर, रायसेन, विदिशा में ठंडी हवाएं और कोल्ड डे भी रहेगा मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंडी हवाएं आ रही हैं। इससे अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय