Sheopur forest department attack: अतिक्रमण हटाने गई कार्रवाई टीम पर हमला, 3 कर्मचारी घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sheopur forest department attack

Edit by: Priyanshi Soni

Sheopur forest department attack: श्योपुर जिले में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक वनपाल सहित तीन वनकर्मी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sheopur forest department attack: मशावनी गांव के जंगल में हुई घटना

घटना आबदा थाना क्षेत्र के मशावनी गांव के पास स्थित जंगल की है। यहां आदिवासी समाज के कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा वन विभाग की जमीन पर बड़े पैमाने पर हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर खेत बनाने का काम किया जा रहा था।

Sheopur forest department attack: करीब 500 बीघा वन भूमि पर अतिक्रमण

जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा लगभग 500 बीघा वन भूमि से पेड़ काटे जा चुके थे। जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने के साथ पौधारोपण का कार्य शुरू किया, तभी हमला कर दिया गया।

Sheopur forest department attack:पथराव कर तोड़े वाहन, टीम ने भागकर बचाई जान

हमलावरों ने वन विभाग की टीम पर पथराव किया और सरकारी वाहनों के शीशे तोड़ दिए। हालात बिगड़ते देख वनकर्मियों को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। इस घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं।

Sheopur forest department attack:पुलिस जांच में जुटी, वन विभाग ने मांगी सुरक्षा

घटना की सूचना मिलने के बाद आबदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं वन विभाग की टीम ने बार-बार हो रहे हमलों को लेकर सुरक्षा की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

यह खबर भी पढ़ें: Morena accident: तेज रफ्तार ट्रक ने कॉलेज बस को मारी टक्कर, 18 छात्र घायल

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार