Contaminated Water Bhagirathpura: दूषित पानी से मौतों पर कांग्रेस का दौरा, जीतू पटवारी और उमंग सिंगार ने पीड़ितों से की मुलाकात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Contaminated Water Bhagirathpura

Edit by: Priyanshi Soni

Contaminated Water Bhagirathpura: इंदौर पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भागीरथपुरा क्षेत्र का दौरा किया। दोनों नेताओं ने दूषित पानी से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। क्षेत्र में दूषित जल आपूर्ति के कारण अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है।

Contaminated Water Bhagirathpura: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

इस दौरान जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दूषित पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पटवारी ने यह भी कहा कि मृतक परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा नाकाफी है और सरकार को पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देना चाहिए।

Contaminated Water Bhagirathpura

Contaminated Water Bhagirathpura: सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भी प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि दूषित पानी की आपूर्ति के जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह खबर भी पढ़ें: Chhatarpur road accident: ट्रैक्टर–पिकअप की भीषण टक्कर, चालक गंभीर घायल