,

Sehore District Hospital: सीहोर जिला अस्पताल में नवजात की मौत, सड़क पर बैठकर परिजनों का प्रदर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sehore District Hospital

Report by: Prem Narayan, Edit by: Priyanshi Soni

Sehore District Hospital: सीहोर जिला अस्पताल में सोमवार शाम उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब भैरूंदा तहसील के एक दंपत्ति की नवजात बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन अस्पताल के मुख्य गेट के सामने सड़क पर बैठ गए और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। करीब 50 मिनट तक व्यस्त सड़क पर यातायात बाधित रहा और अस्पताल परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Sehore District Hospital: डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

परिजनों का कहना है कि डिलीवरी के समय मेटरनिटी वार्ड में कोई जिम्मेदार महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थी। जन्म के बाद नवजात को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन परिजनों को बच्ची से मिलने नहीं दिया गया। शाम के समय बच्ची की मौत की सूचना दी गई, जिसके बाद शव सौंपने में भी देरी की गई, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।

Sehore District Hospital

Sehore District Hospital: समझाइश के बाद सौंपा गया शव

धरने की सूचना मिलते ही पुलिस और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। बाद में नवजात शिशु का शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस घटना के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Bhind Trolley Theft Arrest: ग्रामीणों की मदद से रंगे हाथों पकड़े गए ट्रॉली चोर

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12