Raipur Drug Case Verdict: नशे के तस्करों को कोर्ट ने सुनाई 10-10 साल के कैद की सजा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur Drug Case Verdict

Edit by: Priyanshi Soni

Raipur Drug Case Verdict: रायपुर की अदालत ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ा फैसला सुनाया है। टिकरापारा थाना इलाके में पकड़े गए एहसान खान उर्फ अहसान और सरफराज खान उर्फ शाहरुख खान को 10-10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। यह गिरफ्तारी साल 2022 में 144-144 नशीली गोलियों के साथ की गई थी।

Raipur Drug Case Verdict: 16 गवाहों की गवाही के बाद दोषी ठहराए गए

कोर्ट ने 16 गवाहों की गवाही के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने यह फैसला NDPS एक्ट के तहत सुनाया।

Raipur Drug Case Verdict: खमतराई थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी का मामला

इसके अलावा रत्नेश सोनी को खमतराई थाना क्षेत्र में पकड़े जाने पर 6 साल कठोर कारावास और 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह गिरफ्तारी साल 2014 में 5 किलो से अधिक गांजा के साथ हुई थी। 11 गवाहों की गवाही के बाद कोर्ट ने रत्नेश सोनी को दोषी पाया।

Raipur Drug Case Verdict

Raipur Drug Case Verdict: NDPS के विशेष न्यायाधीश ने सुनाया फैसला

दोनों मामलों में NDPS के विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने कानून के तहत सख्त सजा सुनाकर नशे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का संदेश दिया है।

यह खबर भी पढ़ें: Govt Plans Chhattisgarh 2026: कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा आज पेश करेंगे दो साल का रिपोर्ट कार्ड, प्रेस-कॉन्फ्रेंस में देंगे विभागीय प्रगति की जानकारी