,

Horoscope:जानिए आज का राशिफल (06-01-26)

Horoscope

Horoscope:

1. मेष राशि
खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोग काम में व्यस्त रहेंगे। कुछ जरूरी खर्च मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। पारिवारिक मामलों से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है। व्यवसाय में बदलाव के योग हैं।

2. वृष राशि
किसी काम को लेकर मन में असमंजस बना रहेगा, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। गुस्से पर काबू रखें और अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। व्यापार में आगे बढ़ने के लिए पार्टनर से खुलकर बातचीत जरूरी होगी।

3. मिथुन राशि
दिन व्यस्त रहेगा, जरूरी काम टालने से बचें। पारिवारिक मामलों को आपसी बातचीत से सुलझाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ नए काम की शुरुआत हो सकती है। मन की परेशानी पिता से साझा करने पर हल मिलेगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

4. कर्क राशि
जिम्मेदारियों के साथ काम करना होगा। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। निवेश से लाभ संभव है। खानपान में सुधार करें और लापरवाही से बचें। किसी मनोकामना के पूर्ण होने से खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन संतुलित रहेगा।

5. सिंह राशि
कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए करियर से जुड़ी तैयारी का समय अच्छा है।

6. कन्या राशि
सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन शुभ है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी का अच्छा अवसर आ सकता है। संपत्ति को लेकर विवाद संभव है, वाणी पर संयम रखें। यात्रा लाभकारी रहेगी।

7. तुला राशि
दिन मिलाजुला रहेगा। ईर्ष्या से बचें और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी और साथ घूमने की योजना बन सकती है।

8. वृश्चिक राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। आय बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान देंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पुराने मतभेद बातचीत से सुलझेंगे। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

9. धनु राशि
दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। राजनीति से जुड़े लोग संयम रखें। जीवन स्तर सुधारने की कोशिश करेंगे। पुराने विवादों को सुलझाने का अच्छा अवसर है। कामकाज में बदलाव करने से बचें।

10. मकर राशि
दिन सामान्य रहेगा। नए काम की योजना बन सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। साझेदारी में काम शुरू करने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

11. कुंभ राशि
दिन खास रहेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखें। विरोधी प्रयास करेंगे, लेकिन सफल नहीं होंगे। संतान की संगति पर ध्यान दें। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। नौकरी बदलने का विचार आ सकता है।

12. मीन राशि
कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए उपहार लेंगे। माता-पिता की सेवा के लिए समय निकालेंगे। कार्यक्षेत्र की समस्या बॉस से बात करने पर हल होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार विस्तार की योजना बनेगी।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…

Raipur Mall Parking: अब अंबुजा मॉल में नहीं लगेगा पार्किंग चार्ज

Raipur Mall Parking को लेकर रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने…