,

Water Tank Cleaning: शुद्ध पेयजल को लेकर अलर्ट पर नगर परिषद राजपुर, सभी सार्वजनिक टंकियों की कराई गई सफाई

Water Tank Cleaning

Report by: Dilawar Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Water Tank Cleaning: बड़वानी जिले की नगर परिषद राजपुर शुद्ध और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इंदौर में हाल ही में सामने आई घटना से सबक लेते हुए नगर परिषद ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।रविवार को नगर की सभी सार्वजनिक पेयजल टंकियों की व्यापक सफाई कराई गई, ताकि किसी भी प्रकार की गंदगी या संक्रमण की आशंका को समाप्त किया जा सके।

Water Tank Cleaning: फिल्टर प्लांट का निरीक्षण

नगर परिषद द्वारा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर वहां की स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की गई। साथ ही जल शुद्धिकरण प्रक्रिया की भी बारीकी से जांच की गई।

Water Tank Cleaning

Water Tank Cleaning: पाइप लाइनों में लीकेज की जांच

नगर के नालों के पास से गुजर रही पेयजल पाइप लाइनों में संभावित लीकेज की जांच कराई जा रही है। जहां कहीं भी रिसाव पाया जाएगा, वहां तत्काल मरम्मत और दुरुस्ती का कार्य किया जाएगा।

नागरिकों को सुरक्षित पेयजल सर्वोच्च प्राथमिकता

नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय अग्रवाल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी जगदीश दानगढ़ ने बताया कि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित निरीक्षण और सुधार कार्य लगातार जारी रहेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Jabalpur Tent House Attack: भगवान टेंट हाउस पर बदमाशों का पथराव और बम फेंकने की घटना, जांच में जुटी पुलिस

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…