CG Top 10 News: छत्तीसगढ़ की आज की दस बड़ी घटनाएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG Top 10 News

CG Top 10 News:

१. बलरामपुर दुष्कर्म मामला
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

२. स्वच्छता सर्वेक्षण अलर्ट
सरकारी संस्थानों में पान-गुटखा के दाग मिलने पर अंक काटे जाएंगे, जिससे स्वच्छता रैंकिंग प्रभावित होगी।

३. बालोद सड़क हादसे
घोठिया और बेलौदी-निपानी मार्ग पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, तीन घायल। पुलिस जांच जारी।

४. सियासत और आस्था विवाद
बागेश्वर धाम के शास्त्री के पैर छूने पर थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई से सियासी विवाद बढ़ा, कांग्रेस निशाने पर।

५. बलौदाबाजार पुलिस तबादले
एसपी ने 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए। रितेश मिश्रा शहर और हेमंत पटेल भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी बने।

६. जांजगीर-चांपा चक्का जाम
कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों ने चक्का जाम किया। 8.50 लाख रुपये मुआवजा मिलने के बाद आंदोलन समाप्त।

७. कोंडागांव नेत्रदान पहल
नए साल पर जिला अस्पताल में महिला की मृत्यु के बाद परिजनों ने नेत्रदान का निर्णय लिया।

८. रायपुर रैगिंग मामला
दिल्ली तक शिकायत पहुंचने के बाद रैगिंग का खुलासा। छात्रों से मारपीट के मामले में सिर्फ एक छात्र निष्कासित।

९. मुंगेली आत्महत्या प्रकरण
हिंदू संगठन से जुड़े युवक ने फांसी लगाई। मौत से पहले वीडियो में एक युवक को जिम्मेदार ठहराया।

१०. दुर्ग-भिलाई किशोरी सुसाइड
किशोरी ने सुसाइड नोट में “सॉरी मम्मी-पापा” लिखकर फांसी लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Education News: CM राइज स्कूल की बदहाल तस्वीर, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

संवाददाता: संतोष सरावगी Madhya Pradesh Education News शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और

HanumanGarhi Controversy : हनुमानगढ़ी में नहीं पढ़ी गई नमाज, सीएम के बयान पर बृजभूषण ने जताया ऐतराज

रिपोर्ट- महेश नौटियाल अयोध्या की हनुमानगढ़ी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के

Madhya Pradesh Education News: CM राइज स्कूल की बदहाल तस्वीर, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

संवाददाता: संतोष सरावगी Madhya Pradesh Education News शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और

Sheikhpura News: बरबीघा विद्युत एसडीओ का कथित शराब पीते वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News बिहार के शेखपुरा जिले में विद्युत विभाग

Suspicious Death: सुपौल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, धान के खेत में मिला शव

रिपोर्ट: अजीत कुमार ठाकुर Suspicious Death बिहार के सुपौल जिले में एक

Uttar Pradesh Development: बुलंदशहर को 574 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने 57 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

संवाददाता: सुरेश भाटी Uttar Pradesh Development उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ