,

Landlord Harassment: बच्चे की मौत और दंपति की आत्महत्या मामले में हत्या का केस दर्ज

Landlord Harassment

Report by: Sanjeev Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Landlord Harassment: 31 दिसंबर को बोकारो के हरला थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 9 स्ट्रीट 5 में दो वर्षीय बच्चे की मौत के बाद पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

Landlord Harassment: परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

इस मामले में मृतक कुंदन तिवारी के भाई राहुल तिवारी ने हरला थाने में मकान मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। राहुल तिवारी के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

Landlord Harassment: कर्ज और प्रताड़ना का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मकान मालिक परमेश्वर प्रसाद ने मृतक परिवार को 12 लाख रुपये का कर्ज दिया था। कर्ज की वसूली को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

Landlord Harassment: छह लोग नामजद आरोपी

पुलिस ने मकान मालिक परमेश्वर प्रसाद, उनकी पत्नी, दोनों बेटे आशीष कुमार और रजनी कुमार, सहयोगी मुकेश कुमार और उसकी पत्नी को नामजद आरोपी बनाया है।

Landlord Harassment: मृतका के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका रितिका रेखा के भाई किशोर कुमार महतो ने बताया कि मकान मालिक और उसके परिजन लगातार प्रताड़ित करते थे। उन्होंने कहा कि फोन करने पर भी मकान मालिक ही कॉल उठाता था, जिससे परिवार पर दबाव बढ़ता जा रहा था।

Landlord Harassment

पुलिस का बयान

हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि मृतक के भाई द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…