Neemuch,MP: नशे में धुत्त एएसआई की कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Neemuch, MP

Report by: Mulchand khichi, Edit by: Priyanshi Soni

Neemuch, MP: मध्यप्रदेश के नीमच जिले में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां शराब के नशे में धुत्त एक पुलिसकर्मी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार पलट गई और बाइक कार के पहियों में फंस गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है।

Neemuch,MP: कनावटी के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11:30 बजे नीमच के पास कनावटी क्षेत्र में यह हादसा हुआ। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ एएसआई राजू बघेल कार चला रहा था। कार में तीन पुलिसकर्मी सवार बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवार पुलिसकर्मियों ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे।

Neemuch,MP: बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

हादसे में नीमच निवासी अमानतुल्लाह खां और सोहेल गंभीर रूप से घायल हो गए। निर्माणाधीन सड़क पर मिट्टी होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई और पलट गई।

हादसे के बाद पुलिसकर्मी फरार
दुर्घटना के बाद कार में सवार दो पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर नीमच कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। देर रात क्षतिग्रस्त कार और बाइक को सड़क से हटाया गया।

आरोपी एएसआई राजू बघेल

एएसआई गिरफ्तार, शराब की पुष्टि नहीं
नीमच कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया कि एएसआई राजू बघेल को देर रात गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराया गया है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार सवार पुलिसकर्मी नशे में थे। मामले में कैंट थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:
Indore: भागीरथपुरा घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, प्रभावितों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले
गौरतलब है कि नीमच में पुलिसकर्मियों द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने का यह पहला मामला नहीं है। करीब डेढ़ माह पहले जावद थाने में पदस्थ उप निरीक्षक मनोज यादव ने भड़भड़िया गांव में बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी थी। उस हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हुए थे। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अंकित जायसवाल ने एसआई मनोज यादव को निलंबित कर दिया था।

जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मौसम का बदला मिजाज