Dhanbad News: SNMCH अस्पताल से बस्ती तक, नवजात चोरी कांड में बड़ा खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhanbad News snmch newborn theft case

रिपोर्ट- कहैन्या कुमार

Dhanbad News: धनबाद जिले के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMCH) से चोरी हुआ नवजात बच्चा पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। यह बरामदगी भूली ओपी क्षेत्र के रेगुनी बस्ती से की गई है। बच्चे के मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं मामले में पुलिस ने अस्पताल कर्मी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Dhanbad News: स्त्री एवं प्रसूति विभाग से हुआ था बच्चा गायब

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों SNMCH के स्त्री एवं प्रसूति विभाग से नवजात बच्चा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। घटना सामने आने के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

Dhanbad News: CCTV और तकनीकी जांच से मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कई टीमों का गठन किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अस्पताल परिसर और आसपास लगे CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बच्चा भूली ओपी क्षेत्र के रेगुनी बस्ती में है।

Dhanbad News: रात 1 बजे हुई बरामदगी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और रात करीब 1 बजे नवजात को सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी के तुरंत बाद बच्चे को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Dhanbad News: बच्चा पूरी तरह सुरक्षित

चिकित्सकों के अनुसार नवजात की हालत पूरी तरह स्थिर और सुरक्षित है। मेडिकल जांच के बाद बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

Dhanbad News: SSP ने दी जानकारी

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन को सिटी एसपी के नेतृत्व में, उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) और सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह द्वारा अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक अस्पताल कर्मी भी शामिल है। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

संगठित गिरोह की आशंका

पुलिस को आशंका है कि इस घटना के पीछे संगठित गिरोह भी सक्रिय हो सकता है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

SNMCH की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बाद SNMCH की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही नवजात चोरी कांड से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा होने की संभावना है।

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG