Bijapur Breaking News: जवानों ने नक्सलियों की साजिश की नाकाम, 10 किलो का IED बरामद कर किया नष्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bijapur Breaking News

रिपोर्ट: कुशल चोपड़ा

Bijapur Breaking News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी नक्सली साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया गया 10 किलोग्राम का शक्तिशाली IED सुरक्षा बलों ने बरामद कर मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

Bijapur Breaking News: संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान मिली सफलता

दिनांक 29 दिसंबर 2025 को डीआरजी बीजापुर एवं थाना गंगालूर की संयुक्त टीम मुनगा–पेद्दाकोरमा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान मुनगा रोड से कुछ दूरी पर स्थित पगडंडी मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाया गया IED बरामद किया गया।

Bijapur Breaking News: डीमाइनिंग के दौरान मिला विस्फोटक

सर्चिंग के दौरान जवानों ने संदिग्ध गतिविधि को भांपते हुए डीमाइनिंग प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाया गया करीब 10 किलो वजन का IED सामने आया, जिसे तुरंत निष्क्रिय करने की कार्यवाही शुरू की गई।

BDS टीम ने किया सुरक्षित निष्क्रियकरण

मामले की सूचना मिलते ही बीडीएस (Bomb Disposal Squad) बीजापुर की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए टीम ने IED को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Bijapur Breaking News: जवानों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझ-बूझ और त्वरित कार्यवाही से माओवादियों की इस नापाक साजिश को विफल कर दिया गया। यदि समय रहते IED नहीं मिलता, तो इससे जवानों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता था।

क्षेत्र में अभियान जारी

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी रहेगा। नक्सल गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। इस पूरे ऑपरेशन को डीआरजी बीजापुर, थाना गंगालूर एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिया गया।

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari