,

Raniganj: पुलिस–बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Raniganj

Raniganj: रानीगंज क्षेत्र में पुलिस और शातिर चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। थाना रानीगंज पुलिस द्वारा बुढ़ौरा कुंभापुर इलाके में चेकिंग के दौरान बदमाशों से आमना–सामना हो गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी मिथलेश केसरवानी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। मौके से पुलिस ने दो अन्य आरोपियों लवकुश यादव और पवन यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस, चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त बैगनार कार बरामद की है। तीनों आरोपी चोरी के मामलों में वांछित बताए जा रहे थे।

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। थाना रानीगंज पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12