,

Mann Ki Baat: पीएम मोदी का संदेश-‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लेकर खेल-विज्ञान तक भारत की उपलब्धियों पर गर्व

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। यह साल 2025 का आखिरी एपिसोड रहा। पीएम मोदी ने बीते वर्ष की बड़ी उपलब्धियों के साथ-साथ आने वाले साल 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं और विकास की दिशा पर भी विस्तार से चर्चा की।

भारत ने हर क्षेत्र में छोड़ी मजबूत छाप
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिनों में 2026 की शुरुआत होने जा रही है और 2025 की यादें मन में घूम रही हैं। उन्होंने कहा कि बीते साल देश को जोड़ने वाली कई उपलब्धियां रहीं। सुरक्षा से लेकर खेल, विज्ञान से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक भारत ने हर जगह अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना आत्मगौरव का प्रतीक
प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया है। पूरी दुनिया ने देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। इस ऑपरेशन के दौरान देश-विदेश से भारत माता के प्रति सम्मान और भक्ति की भावना देखने को मिली।

खेल जगत में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धियां
पीएम मोदी ने खेलों में मिली कामयाबियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती, वहीं महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया। विमेंस ब्लाइंड वर्ल्ड कप में भारत की जीत और एशिया कप टी-20 में तिरंगे का लहराना भी गर्व के क्षण रहे।

विज्ञान और अंतरिक्ष में बड़ी छलांग
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 में भारत ने विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी बड़ी प्रगति की। शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा की दिशा में भी अहम पहल हुईं। भारत में चीतों की संख्या 30 से अधिक होना इसका उदाहरण है।

कुंभ और राम मंदिर ने बढ़ाया गौरव
पीएम मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि इस आयोजन ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। आस्था, संस्कृति और भारत की विरासत एक साथ देखने को मिली। साल के अंत में अयोध्या में राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह ने भी हर भारतीय को गर्व से भर दिया।

युवाओं से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ का जिक्र करते हुए कहा कि कई युवा उनसे अपने विचार साझा करना चाहते हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को इस कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें वे स्वयं भी हिस्सा लेंगे।

तमिल भाषा को लेकर विशेष संदेश
पीएम मोदी ने काशी तमिल संगमम का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दौरान तमिल भाषा सीखने पर खास जोर दिया गया। ‘तमिल सीखो–तमिल करकलम’ अभियान के तहत वाराणसी के 50 से अधिक स्कूलों में विशेष कार्यक्रम चलाए गए। उन्होंने कहा कि तमिल दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है और आज देश के अन्य हिस्सों में भी इसके प्रति रुचि बढ़ रही है, जो भारत की एकता को दर्शाता है।

मन की बात के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने आत्मविश्वास, एकता और विकास के संदेश के साथ नए साल के लिए देशवासियों को प्रेरित किया।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की