,

IND vs NZ: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के ऐलान पर सस्पेंस, जानें कब होगा टीम का एलान

IND vs NZ

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज शुरू होने में अब सिर्फ 14 दिन का समय बचा है। नए साल में टीम इंडिया पहली बार 11 जनवरी को मैदान में उतरेगी, जब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरे में पहले तीन वनडे मैच होंगे, इसके बाद पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी।

वनडे टीम का ऐलान अभी बाकी
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही हो चुका है, लेकिन वनडे सीरीज के लिए चयन अभी तक नहीं किया गया है। हालांकि, नए साल के पहले सप्ताह में चयन प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान, वनडे टीम का बदला  कप्तान | New Zealand announced odi and t20 series for india tour Bracewell  to lead in ODIs

कब होगी चयन समिति की बैठक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति 3 या 4 जनवरी को वनडे टीम के स्क्वॉड पर अंतिम फैसला ले सकती है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति की यह बैठक ऑनलाइन होगी। इस बार टीम का ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस के बजाय बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

फैंस को रोहित-विराट का इंतजार
हाल के महीनों में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए थे। दोनों खिलाड़ी टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में फैंस एक बार फिर उन्हें वनडे फॉर्मेट में खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं।

श्रेयस अय्यर के चयन पर नजर
इस सीरीज के चयन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा श्रेयस अय्यर को लेकर है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान फील्डिंग करते वक्त उन्हें चोट लगी थी, जिसके बाद वह क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बल्लेबाजी अभ्यास शुरू किया है और फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग कर रहे हैं। ऐसे में उनके चयन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें: BCCI: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 टीम इंडिया की कमान, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए स्क्वाड घोषित

न्यूजीलैंड के खिलाफ यह वनडे सीरीज आने वाले बड़े टूर्नामेंटों से पहले टीम इंडिया के लिए अहम मानी जा रही है, जिस पर चयनकर्ताओं और फैंस दोनों की नजरें टिकी हुई हैं।

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…