Reporter: Sanju Jain, Edit By: Mohit Jain
Bemetara: जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोढ़ीकला में मामूली गाली-गलौच को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर हिंसा में बदल गया। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर दो युवकों पर जमकर हमला किया।
तीन घंटे तक बंधक बनाकर की पिटाई
घटना में पीड़ित युवकों टेकचंद टंडन और सूर्यदेव को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। मारपीट के दौरान दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने पहुंचकर छुड़ाया, अस्पताल में भर्ती
पीड़ितों के परिजन जब मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, तब कहीं जाकर दोनों युवकों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया जा सका। गंभीर हालत में दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह खबरभी पढ़ें: Koriya: मंदिर शेड निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री लगाने का आरोप
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नवागढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।





