,

Mainpuri: 5 मासूम बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई मां, बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mainpuri

Reporter: Kamlesh Kumar, Edit By: Mohit Jain

Mainpuri: जिले से एक चौंकाने वाली और बेहद संवेदनशील घटना सामने आई है। मैनपुरी शहर के काशीराम कॉलोनी से एक महिला अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई, जबकि वह अपने पाँच मासूम बच्चों को घर पर अकेला छोड़ गई। मां के अचानक चले जाने से बच्चे सदमे में हैं और लगातार मां का इंतजार करते हुए रो रहे हैं। बच्चों की हालत देखकर पूरे मोहल्ले में भावुक माहौल है।

प्रेम विवाह से शुरू हुई कहानी

मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी अंकुल का करीब 10 वर्ष पहले मेदेपुर निवासी संगीता से प्रेम विवाह हुआ था। इस दंपति के पाँच बच्चे हैं। अंकुल ट्रक चालक है और रोज़गार के सिलसिले में कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहता था।

गैर मर्द से बढ़ीं नजदीकियां

पति के लंबे समय तक घर से बाहर रहने के दौरान संगीता का संपर्क कानपुर निवासी एक युवक से हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। इसके बाद संगीता ने अपने परिवार को छोड़ने का कठोर फैसला कर लिया।

गहने और लोन की रकम लेकर फरार

आरोप है कि संगीता घर से फरार होते समय सोने-चांदी के आभूषण अपने साथ ले गई। इसके अलावा उसने पति के नाम पर लिए गए करीब 70 हजार रुपये के लोन को भी कैश कराकर अपने साथ ले जाने की बात सामने आई है।

मां को याद कर बिलख रहे मासूम

घर में सबसे छोटी दो साल की बच्ची मां को याद कर बिलख-बिलख कर रो रही है। अन्य बच्चे भी गहरे सदमे में हैं। पड़ोसियों का कहना है कि बच्चों की हालत देखकर हर कोई भावुक हो जाता है, क्योंकि मां उनके लिए पूरी दुनिया थी।

न्याय के लिए भटक रहा पति

पीड़ित पति अंकुल अब पत्नी की तलाश और बच्चों के भविष्य को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। उसने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द कार्रवाई कर बच्चों को मां का सहारा दिलाया जाए।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की