,

Bemetara News: देश छोड़ने’ वाले बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार, धीरेंद्र शास्त्री को दे डाली ये खुली चुनौती

bhupesh-baghel-reacts-to-dhirendra-shastri-statement-bemetara

रिपोर्ट- संजू जैन

Bemetara News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बेमेतरा जिले के एकदिवसीय दौरे के दौरान देवरबीजा क्षेत्र के सिरसा गांव में मीडिया से बातचीत करते हुए भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान को गलत और आपत्तिजनक बताया।

दरअसल, भिलाई में मीडिया से चर्चा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि यदि हिंदू समाज को एकजुट करना, भक्ति का प्रचार करना और राष्ट्रवाद की भावना जगाना किसी को अंधविश्वास लगता है, तो ऐसे लोगों को देश छोड़ देना चाहिए। इस बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

Bemetara News: ‘शास्त्रार्थ कर के दिखाएं’, धीरेंद्र शास्त्री को भूपेश बघेल की चुनौती

भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ संत गुरुघासीदास और संत कबीर की धरती है, जहां शांति प्रिय लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि शायद इसी वजह से धीरेंद्र शास्त्री इस तरह के बयान दे पा रहे हैं। बघेल ने चुनौती देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कई विद्वान और संत हैं, अगर साहस है तो धीरेंद्र शास्त्री उनसे शास्त्रार्थ कर के दिखाएं।

Bemetara News: धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बेमेतरा में भूपेश बघेल का तीखा जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें देश छोड़ने की बात कहना बेहद निंदनीय है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी को इस तरह बाहर जाने के लिए कहना न तो लोकतंत्र के अनुरूप है और न ही सामाजिक सौहार्द के हित में।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…