Bemetara news: धान के अवैध परिवहन का खुलासा, मेटाडोर वाहन जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Sanju jain

Bemetara news: प्रशासन ने धान के अवैध परिवहन के एक मामले का खुलासा करते हुए मेटाडोर वाहन को पकड़ा है। यह धान सरकारी खरीदी केंद्र में अवैध रूप से खपाने की तैयारी में ले जाया जा रहा था। आकस्मिक जांच के दौरान तहसीलदार विनोद बंजारे ने वाहन को रोककर जांच की। जांच में पता चला कि धान का परिवहन ग्राम मोहलाइन से किया जा रहा था। इसे ग्राम कटई स्थित धान खरीदी केंद्र में पहुंचाने की योजना थी। मेटाडोर वाहन में कुल 161 कट्टे धान लदे हुए पाए गए। जब्त किए गए धान की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 98 हजार रुपये आंकी गई है।