,

Christmas 2025: क्रिसमस पर कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम मोदी, विशेष प्रार्थना में हुए शामिल

Christmas 2025 pm modi reached cathedral church

by: vijay nandan

Christmas 2025: क्रिसमस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह दिल्ली स्थित कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे, जहां उन्होंने मॉर्निंग प्रेयर में भाग लिया। प्रार्थना सभा के दौरान कैरोल गीत गाए गए और शांति व सद्भाव का संदेश दिया गया। इस मौके पर दिल्ली के बिशप रेव्ह. डॉ. पॉल स्वरूप ने प्रधानमंत्री के लिए विशेष प्रार्थना भी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस का पर्व शांति, करुणा और आशा का प्रतीक है और यीशु मसीह की शिक्षाएं समाज में आपसी सद्भाव और प्रेम को मजबूत करती हैं।

राजनीतिक क्षेत्र से भी क्रिसमस पर शुभकामनाओं का सिलसिला देखने को मिला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश साझा कर देशवासियों को क्रिसमस और आगामी नववर्ष की बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते कुछ वर्षों से ईसाई समुदाय से जुड़े धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में नियमित रूप से भाग लेते रहे हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने क्रिसमस के अवसर पर अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया था। वहीं 2024 में वे केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस डिनर में शामिल हुए थे और कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में भी पहुंचे थे। प्रधानमंत्री की यह सहभागिता धार्मिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकता के संदेश के रूप में देखी जा रही है।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…