,

Jamtara News: लूट और गोलीकांड के विरोध में व्यापारियों ने रखा बाजार बंद , लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jamtara News

रिपोर्ट: रतन कुमार

Jamtara News: जामताड़ा के कायस्थपाड़ा चौक पर बुधवार की शाम ज्वेलरी शॉप में हुई लूट और गोलीकांड की सनसनीखेज घटना के विरोध में व्यापारियों का गुस्सा सड़कों पर दिखा। जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर शहर के सभी प्रतिष्ठान गुरुवार सुबह से ही शांतिपूर्ण तरीके से बंद रखे गए हैं।


व्यापारियों का कहना है कि दिन दहाड़े हुई इस वारदात ने न केवल कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है, बल्कि व्यापारियों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो चैंबर संथाल परगना सहित पूरे झारखंड में बंद का आह्वान करेगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि आगे की आंदोलन की रणनीति को और तेज किया जाएगा। इधर, घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश देने की बात कही है। वहीं विपक्ष ने इसे सरकार और प्रशासन की बड़ी विफलता बताते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस की टीम अपराधियों की तलाश में जुटी है, लेकिन व्यापारियों और आम लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की