Mauganj: 10 पन्नों के सुसाइड नोट में छलका दर्द, नवविवाहिता ने मायके में लगाई फांसी, पति-सास पर लगाए गंभीर आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mauganj

Edit by: Priyanshi Soni

Mauganj : मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पांती मिश्राम गांव में 24 वर्षीय नवविवाहिता करुणा द्विवेदी ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्मघाती कदम से पहले करुणा ने 10 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने ससुराल में झेली गई अमानवीय यातनाओं का विस्तार से जिक्र किया है।

Mauganj: शादी के कुछ महीनों बाद ही टूट गई जिंदगी

परिजनों के अनुसार, करुणा की शादी 8 मई 2024 को हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद उसका वैवाहिक जीवन नरक जैसा बन गया। सुसाइड नोट में करुणा ने लिखा है कि पति और सास द्वारा उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

बेरहमी से पिटाई का आरोप

करुणा ने लिखा है कि पीरियड्स के दौरान भी उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाते थे, और विरोध करने पर उसे निर्ममता से पीटा जाता था। अपने पत्र में उसने लिखा—मैं तुम दोनों मां-बेटे को कभी माफ नहीं करूंगी। जो जुल्म मुझ पर किए गए, उसका फल तुम्हें जरूर मिलेगा।”

दहेज में 20 लाख खर्च, फिर भी नहीं रुके ताने

मृतका के भाई कुलदीप ने बताया कि करुणा की मां ने शादी के लिए खेत बेचकर 15 से 20 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। दहेज को लेकर आए दिन ताने, मारपीट और अपमान सहना पड़ता था। हालात से परेशान होकर 14 नवंबर को करुणा को मायके लाया गया था।

मोबाइल पासवर्ड भी छोड़ा, सबूतों का किया जिक्र

करुणा ने अपने सुसाइड नोट में मोबाइल का पासवर्ड भी लिखा है। उसने दावा किया है कि उसके फोन में प्रताड़ना से जुड़े कॉल रिकॉर्डिंग, चैट और अन्य सबूत मौजूद हैं, जो सच्चाई को उजागर कर सकते हैं।

पुलिस जांच शुरू, SDOP स्तर पर हो रही पड़ताल

घटना की सूचना पर हाटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एसडीओपी स्तर पर की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Raja Bhoj Airport को विश्वस्तरीय बनाने पर मंथन, नागरिक सुझावों पर जोर; मनोज मीक ने मानदेय ठुकराया

Raja Bhoj Airport पर एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सांसद Alok

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय

GT vs RCB आज, प्लेऑफ रेस में बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

GT vs RCB: Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार शाम

बिग बॉस फेम Sambhavna Seth बनने वाली हैं मां, सरोगेसी से दी खुशखबरी

Sambhavna Seth ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है।

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर में नवाचार की नई उड़ान, इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर संभाग के युवाओं को तकनीकी, नवाचार और

Khargone: कल जो कहा… आज वो किया, CM डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

Khargone: किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Tumbbad 2 की रिलीज़ डेट घोषित: सोहम शाह की लोक-हॉरर फिल्म जल्द बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

Tumbbad 2 : बहुचर्चित फिल्म तुम्बाड के सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज़

IPL 2026 में नया इतिहास , हैदराबाद ने मुंबई को हराकर रचा रिकॉर्ड

Edit by : Aanya Saran IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार