Gwalior news: हाई अलर्ट में छात्रा की लूट की कहानी निकली झूठी, बॉयफ्रेंड को गहने देने के लिए रची थी साजिश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Gwalior news: ग्वालियर में हाई अलर्ट के बीच इंजीनियरिंग की छात्रा से लूट की जो सनसनीखेज कहानी सामने आई थी, वह पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी साबित हुई है। सीसीटीवी फुटेज और सख्त पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि छात्रा ने खुद अपने बॉयफ्रेंड को गहने देने के लिए झूठी लूट की कहानी रची थी।

सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल
पुलिस ने जब घटना स्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो छात्रा के बयान से बिल्कुल अलग तस्वीर सामने आई। फुटेज में न तो कोई बाइक सवार बदमाश दिखा और न ही नकाबपोश लुटेरे। कैमरों में छात्रा अकेले अपनी एक्टिवा से आती-जाती नजर आई, जिससे पुलिस का शक गहरा गया।

बयान बदलने से बढ़ा शक
जांच के दौरान छात्रा के बयान बार-बार बदलते रहे। इसी आधार पर पुलिस ने उसे निगरानी में लेकर पूछताछ की। सख्ती बरतने पर छात्रा ने स्वीकार किया कि लूट की पूरी कहानी मनगढ़ंत थी।

पहले भी बॉयफ्रेंड को दे चुकी है पैसे
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि छात्रा पहले भी अपने बॉयफ्रेंड को घर से चोरी कर करीब तीन लाख रुपये दे चुकी है। इसी कड़ी में इस बार उसने सोने की चेन अपने बॉयफ्रेंड को दे दी और लूट की झूठी शिकायत दर्ज करा दी।

बॉयफ्रेंड से बरामद हुई सोने की चेन
पुलिस ने छात्रा के बॉयफ्रेंड ऋषभ परमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां से कथित रूप से लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई। वहीं, कान के टॉप्स और अंगूठी छात्रा के घर से मिली।

हाई अलर्ट के चलते तेजी से हुआ खुलासा
लूट की सूचना मिलने के बाद एसएसपी ग्वालियर के निर्देश पर सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन और थाना कंपू पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। हाई अलर्ट के चलते मामले को गंभीरता से लेते हुए कुछ ही घंटों में सच्चाई सामने आ गई।

छात्रा और बॉयफ्रेंड पर दर्ज होगा केस
सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि फर्जी लूटकांड रचने और पुलिस को गुमराह करने के मामले में छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि झूठी सूचना देकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भाजपा जिलाध्यक्षों की सोशल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर डबल मर्डर केस

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भाजपा जिलाध्यक्षों की सोशल

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान