Itarsi: जूनियर नेशनल तीरंदाजी में चयनित कीर्ति यादव रायपुर रवाना, सरकार से उपकरण मदद की उम्मीद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Itarsi

Report By: Ram Babu, edit By: Priyanshi Soni

Itarsi: नर्मदापुरम जिले के भीलाखेड़ी गांव की रहने वाली जूनियर नेशनल तीरंदाजी खिलाड़ी कीर्ति यादव का चयन रायपुर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बुधवार को कीर्ति अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर के लिए रवाना हुई।

Itarsi: रायपुर में जूनियर नेशनल में दिखाएंगी दम

16 वर्षीय कीर्ति यादव वर्तमान में धार जिले में रहकर मॉडल स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। इसके साथ ही वह भारतीय खेल प्राधिकरण की अकादमी में प्रशिक्षण लेकर तीरंदाजी का अभ्यास कर रही हैं। हाल ही में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन रायपुर में आयोजित जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

आर्थिक तंगी बनी चुनौती

कीर्ति ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। तीरंदाजी में बेहतर प्रदर्शन और स्कोर बढ़ाने के लिए आधुनिक इंस्ट्रूमेंट की आवश्यकता होती है, जिसकी कीमत लगभग चार लाख रुपये है। वर्तमान में उनके पास उपलब्ध उपकरण सीमित हैं, जिससे अभ्यास में कठिनाई आ रही है।

सरकार से मदद की अपील

रायपुर रवाना होने से पहले कीर्ति ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह मध्यप्रदेश के लिए खेल रही हैं और आगे भी राज्य का नाम रोशन करना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से तीरंदाजी के जरूरी इंस्ट्रूमेंट उपलब्ध कराने में मदद की अपील की है।

यह खबर भी पढ़े: Raisen: सिलवानी विधायक के बयान पर यादव समाज में रोष, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मध्यप्रदेश के लिए खेलने का जज्बा

कीर्ति का कहना है कि यदि उन्हें सही संसाधन मिल जाएं तो वह अपने प्रदर्शन को और निखार सकती हैं और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर परिणाम दे सकती हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी प्रतिभा को देखते हुए सहायता जरूर करेगी, ताकि वह आने वाले समय में मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा सकें।

Raja Bhoj Airport को विश्वस्तरीय बनाने पर मंथन, नागरिक सुझावों पर जोर; मनोज मीक ने मानदेय ठुकराया

Raja Bhoj Airport पर एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सांसद Alok

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय

GT vs RCB आज, प्लेऑफ रेस में बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

GT vs RCB: Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार शाम

बिग बॉस फेम Sambhavna Seth बनने वाली हैं मां, सरोगेसी से दी खुशखबरी

Sambhavna Seth ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है।

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर में नवाचार की नई उड़ान, इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर संभाग के युवाओं को तकनीकी, नवाचार और

Khargone: कल जो कहा… आज वो किया, CM डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

Khargone: किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Tumbbad 2 की रिलीज़ डेट घोषित: सोहम शाह की लोक-हॉरर फिल्म जल्द बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

Tumbbad 2 : बहुचर्चित फिल्म तुम्बाड के सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज़