,

Chhatarpur: टोरिया गांव में बस चालक से मारपीट, हाईवे पर फैली दहशत

Chhatarpur

Report By: Boby Ali, Edit By: Priyanshi Soni

Chhatarpur: छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में रीवा से ग्वालियर जा रही नफीस बस के चालक के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की। घटना रीवा–ग्वालियर नेशनल हाईवे पर टोरिया गांव के पास की बताई जा रही है, जहां बस को जबरन रोककर चालक को पीटा गया।

Chhatarpur: बचाव में आए लोगों से भी मारपीट

बस चालक को बचाने पहुंचे स्थानीय लोगों के साथ भी बदमाशों ने डंडों से मारपीट की। अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर दहशत का माहौल बन गया।

एक किलोमीटर तक लगा जाम

मारपीट की घटना के बाद नेशनल हाईवे पर करीब एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, जो कई घंटों तक बना रहा। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…