Hazaribagh News: फर्जी लोन दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 9 ठग गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
hazaribagh news

रिपोर्ट- रूपेश कुमार दास

Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस ने फर्जी संस्था और मुद्रा बैंक से लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से कार, मोबाइल फोन, सिम कार्ड सहित कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को 23 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग विनोबा भावे नगर, सिंदूर इलाके में बैठकर ऑनलाइन माध्यम से भोले-भाले लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इस संबंध में प्रतिविम्ब ऐप पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।


Hazaribagh News: सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 09 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।छापेमारी के दौरान अपराधियों के पास से एक मारुति सुजुकी ब्रेजा कार, 27 मोबाइल फोन, 07 सिम कार्ड और 23 रजिस्टर/कॉपी बरामद किए गए हैं, जिनमें ठगी के शिकार लोगों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज थे।


Hazaribagh News: इस मामले में कोर्रा थाना कांड संख्या 230/25 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि लोन दिलाने के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति या संस्था को पैसे न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें।

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय

GT vs RCB आज, प्लेऑफ रेस में बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

GT vs RCB: Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार शाम

बिग बॉस फेम Sambhavna Seth बनने वाली हैं मां, सरोगेसी से दी खुशखबरी

Sambhavna Seth ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है।

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर में नवाचार की नई उड़ान, इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर संभाग के युवाओं को तकनीकी, नवाचार और