,

Chhatarpur: सराफा व्यापारी की दुकान से दिनदहाड़े लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद बदमाश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chhatarpur

Report By: Imran Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Chhatarpur: छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र में कपास मिल कॉलोनी स्थित सराफा व्यापारी रामबाबू सोनी, पिता बैजनाथ सोनी की दुकान से दिनदहाड़े बड़ी चोरी हुई। बदमाशों ने लगभग 5 किलोग्राम चांदी के जेवर, सोने के आभूषण और 1 लाख 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई।

Chhatarpur: चोरी का तरीका और घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रामबाबू सोनी घर से अपनी दुकान पहुंचे और ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए लाए गए 200 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के जेवर और नकद से भरा थैला दुकान में रखकर थोड़ी देर के लिए अंदर चले गए। जब वे लौटे, तो देखा कि थैला गायब था। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।

सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की पहचान

पीड़ित ने पास की दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची, जिसमें दो युवक नजर आए। एक युवक नीला हेलमेट पहने सफेद पल्सर मोटरसाइकिल पर खड़ा था, जबकि दूसरा युवक सफेद जूते पहनकर थैला उठाकर मोटरसाइकिल पर रखता है और दोनों फरार हो जाते हैं। घटना दोपहर करीब 12:50 बजे की बताई जा रही है।

व्यापारी की शिकायत और पुलिस जांच

पीड़ित व्यापारी ने हरपालपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र में सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और पुलिस सतर्कता सुनिश्चित करने की मांग की है।

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12