राजनीति में ग्लैमर का तड़का, मॉडलिंग करते नजर आए सिंधिया व मजूमदार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

राजनीति में ग्लैमर का तड़का लगाते दिखे केन्द्रीय मंत्री। दरअसल केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व केन्द्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने फैशन शो में रैंप वॉक कर सबको चैंका दिया। इस दौरान दोनों नेता किसी मॉडल से कम नहीं लग रहे थे। यह पहली दफा हुआ जब किसी मंत्री ने रैप वॉक किया हो। बता दें कि रैंप वॉक में दोनों नेताओं का पहनावा भी खाफी चर्चा का विषय रहा है।

अष्टलक्ष्मी महोत्सव में किया नेताओं ने रैंप वॉक

दिल्ली के भारत मंडपम में तीन दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव के दौरान फैशन शो आयोजित किया गया। शो के दौरान लोग उस समय चौंक उठे जब केंद्रीय मंत्री सिंधिया रैंप वॉक करते नजर आए। उनके साथ सुकांत मजूमदार भी दिखाई दिए। रैंप वॉक के दौरान मंत्री सिंधिया ने उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की चमचमाती एरी सिल्क जैकेट पहनी हुई थी, जिसमें मंत्री का कुछ अलग अंदाज दिखाई दिया।

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को माना जाता है अष्टलक्ष्मी का रूप
बता दें कि पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को अक्सर समृद्धि के आठ रूप भी कहा जाता है। अष्टलक्ष्मी महोत्सव पूर्वोत्तर क्षेत्र के जीवंत वस्त्र उद्योगए हस्तशिल्प और अद्वितीय उत्पादों को प्रदर्शित करने का अभूतपूर्व मंच है। महोत्सव में इन राज्यों के भौगोलिक संकेत उत्पादों को दिखाया जा रहा है।

गोलमेज सम्मेलन का भी आयोजन
अष्टलक्ष्मी महोत्सव में विशेष निवेशक गोलमेज सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियोंए उद्यमियोंए व्यापार जगत की हस्तियों और निवेशकों ने बढ़.चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संवाद को बढ़ावाए निवेश के अवसरों की खोज और पूर्वोत्तर भारत के लिए अभिनव सहयोग को बढ़ावा देना है।

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को

Rudhauli Bolero Fire Accident: रूधौली में चलती बोलेरो बनी आग का गोला: धू-धू कर जली गाड़ी, मची अफरातफरी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Rudhauli Bolero Fire Accident रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरियागंज

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता