,

MP: 16 दिसम्बर को कांग्रेस का सरकार पर होगा बड़ा हमला

- Advertisement -
Ad imageAd image

मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस पार्टी 16 दिसम्बर को विधानसभा का घेराव करेंगी। इसके लिए कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर 16 तारीख को होने वाले घेराव को सफल बनाने के लिए जोर दिया। बता दें कि कांग्रेस विधानसभा घेराव के लिए लगातार बैठक कर रही है।

अलग-अलग बैठकों में लिया निर्णय
मध्यप्रदेश सरकार के 1 साल पूरे होने पर प्रदेश कांग्रेस पार्टी 16 दिसंबर को प्रदेश व्यापी विधानसभा घेराव करेगी। इसके लिए पहले से रणनीति तैयार की जा रही है। आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में तीन अलग-अलग बैठकें आयोजित की गई । इन बैठकों में आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की गई और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पदाधिकारीयों के साथ रणनीति बनाई । वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विंध्य दौरे पर रहे जंहा उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच इस आंदोलन की जानकारी दी । विधानसभा घेराव की रणनीति एवं तैयारियों पर चर्चा के लिए पहली बैठक विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ हुई वहीं दूसरी बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और सहप्रभारी संजय दत्त की उपस्थिति में हुई । वही तीसरी बैठक में भोपाल के कांग्रेस पक्ष के पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशियों को बुलाया गया था ए इसका सन्देश यही था की एमपी कांग्रेस 16 को सरकार के खिलाफ बड़ा हमला बोलेगी जिसके लिए आगे भी बैठकों का दौर जारी रहेगा द्

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने