Raisen:चांदौड़ा के राजघराने में पकड़ी गई 42 लाख की अवैध शराब, कांग्रेस कनेक्शन पर सियासी बवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raisen

Raisen: रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चांदौड़ा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। यहां एक घर में अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही थी, जहां से करीब 42 लाख रुपये की शराब बरामद की गई। यह मामला सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Raisen: मुख्य आरोपी मुन्ना राजा का निकला कांग्रेस कनेक्शन

इस मामले में मुख्य आरोपी बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना राजा बुंदेला का नाम सामने आया है। जांच में उसका कांग्रेस कनेक्शन उजागर हुआ है। बताया जा रहा है कि मुन्ना राजा कांग्रेस विधायक और जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल का करीबी है। दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत का तीखा हमला

मामले को लेकर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने मांग की है कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल और आरोपी के बीच हुए फोन कॉल्स की जांच की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि छापे से पहले विधायक देवेंद्र पटेल ने आरोपी के यहां पार्टी की और शिकार का मांस भी खाया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

मुख्य आरोपी मुन्ना राजा पर पहले से ही हत्या, लूट, अवैध हथियार रखने और हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। आबकारी विभाग की टीम फिलहाल मुन्ना राजा और उसके बेटे रुद्र की तलाश में जुटी हुई है।

इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ रील, दहशत का आरोप

आरोपी के बेटे रुद्र का भी पुलिस रिकॉर्ड बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उसकी “किंग ऑफ चांदौड़ा” नाम की इंस्टाग्राम आईडी से हथियारों के साथ कई रील सामने आई हैं, जिन पर इलाके में दहशत फैलाने के आरोप लग रहे हैं।

यह खबर भी पढ़े: Anuppur:आई जी एन टी यू छात्रा के साथ प्रोफेसर की अश्लील हरकत, आदिवासी छात्र संगठन ने किया पुतला दहन

आबकारी विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

आबकारी विभाग की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे रायसेन जिले में हड़कंप की स्थिति है। मामले में आगे की जांच जारी है और राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होती जा रही है।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं