,

Pilibhit: जोगापुर में बिना मान्यता चल रहा स्कूल उजागर, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

Pilibhit: पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के जोगापुर में संचालित सरस्वती शिक्षा निकेतन स्कूल बिना किसी शैक्षणिक मान्यता के चल रहा है। आरोप है कि स्कूल में पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई कराई जा रही है, जबकि इसके पास शिक्षा विभाग की कोई वैध अनुमति नहीं है।

नियमों की खुलेआम अनदेखी

स्कूल प्रबंधन अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई का दावा कर रहा है, लेकिन मान्यता न होने के बावजूद वर्षों से संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण अभिभावकों को गुमराह कर बच्चों का भविष्य दांव पर लगाया जा रहा है और मोटी फीस भी वसूली जा रही है।

अभिभावकों में आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे प्रशासन और शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह खबर भी पढ़े: Agra school closed: ठंड और घने कोहरे के चलते आगरा में 12वीं तक के स्कूल बंद, 19 दिसंबर के लिए आदेश जारी

कार्रवाई की मांग

मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि ऐसे अवैध स्कूलों पर तुरंत शिकंजा कसा जाए, ताकि बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोका जा सके।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…