,

Agra school closed: ठंड और घने कोहरे के चलते आगरा में 12वीं तक के स्कूल बंद, 19 दिसंबर के लिए आदेश जारी

Agra school closed: आगरा में बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए 19 दिसंबर को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने संयुक्त रूप से आदेश जारी किए हैं, जिसके तहत सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालय शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्देश बीएसए ने दिया है, जबकि 9 से 12वीं तक के लिए डीआईओएस ने अवकाश घोषित किया है।

मौसम विभाग ने 19 दिसंबर को आगरा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और गलन बढ़ सकती है।

गुरुवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में 6.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान 19.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे ठंड का असर और तेज हो गया।

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…