,

Chhatarpur news: तेज़ रफ्तार 108 एंबुलेंस की टक्कर से मासूम की मौत, इलाके में आक्रोश

Report: Imran khan

Chhatarpur news: छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक नन्हे बच्चे की जान चली गई। ग्राम कुसमा में तेज गति और लापरवाही से चल रही 108 एंबुलेंस ने घर के बाहर खेल रहे करीब तीन वर्ष के मासूम को कुचल दिया। यह हादसा उस समय हुआ, जब एंबुलेंस गांव की सड़क से गुजर रही थी।

टक्कर इतनी गंभीर थी कि बच्चा मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में शोक का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने एंबुलेंस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय के सामने जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…