किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री का जवाब, जानिए क्या है समाधान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Will fulfill every guarantee of Modi: Shivraj Singh Chauhan

किसान आंदोलन लगातार देश में चर्चा की विषय बना हुआ है। अनेक प्रदेशों के किसान एमएसपी के मुद्दे को लेकर सरकार से खफा नज़र आ रहे है। किसानों के दिल्ली कूच के  एलान के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्यसभा में बड़ा बयान दिया। चौहान ने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। यह मोदी की गारंटी है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने पूर्ववर्ती कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा।

मोदी की हर गारंटी पूरी करेंगे: शिवराज सिंह चौहान

राज्यसभा में पूरक प्रश्नों के जवाब में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, में सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि, किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। यह मोदी सरकार है और मौदी की गारंटी को पूरा करने की गारंटी है।

चौहान ने अपने जवाब के दौरान कांग्रेस पर भी ज़ोरदार निशाना साधा। शिवराज ने कहा कि, जब हमारे मित्र सरकार में थे तो उन्होंने रिकॉर्ड पर कहा था कि वो एमएस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार नहीं कर सकते। विशेषकर फसल की लागत से 50 प्रतिशत अधिक देने से मना कर दिया। मेरे पास इसका रिकॉर्ड है। चौहान ने अपने दावे के समर्थन में पूर्व कृषि मंत्री, राज्य मंत्री कांतिलाल भूरिया, कृषि मंत्री शरद पवार और केवी थॉमस का हवाला दिया।

कांग्रेस ने नहीं किया किसानों का सम्मान

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने कभी किसानों का सम्मान नहीं किया। लाभकारी मूल्यों के लिए किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया। में सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि, 2019 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को उपज लागत पर 50 प्रतिशत लाभ देकर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गणना करने का फैसला लिया है।

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Suspicious Death फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार, 15 जुलाई

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया