छात्र ने प्रिंसिपल के सिर में मारी गोली, मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

छतरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने, छतरपुर धमोरा के शासकीय स्कूल में प्राचार्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली स्कूल के ही छात्र ने मारी है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहंुची और प्राचार्य को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राचार्य को मृत्य घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हत्याकांड से मचा इलाके में हडकंप
छतरपुर के धमोरा में एक छात्र ने प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना धमोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की है। बताया जाता है कि छात्रा ने बाथरूम में जाकर प्रिंसिपल के सिर में गोली मार दी। प्रिंसिपल की उम्र 55 साल बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतक का नाम सुरेंद्र कुमार सक्सेना बताया जा रहा है।

घटना के बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रिंसिपल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं एसएफल की टीम भी घटनास्थल की बारीकी से जांच करने में जुटी है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है।

गोली चलने की आवाज से मचा हड़कंप
बताया जाता है कि स्कूल में अचानक गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। किसी को कुछ समझ में नहीं आया कि क्या हुआ। इसी बीच एक लड़का तेजी से बाथरूम से निकलकर बाहर भागा। बाद में जब लोगों ने बाथरूम में देखा तो प्रिंसिपल का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है। जांच जारी है।

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक