,

Khaniyadhana news: बामौरकलां में भीषण सड़क हादसा, कार–बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Mukesh prajapati

Khaniyadhana news: खनियांधाना मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। खेरवाई नदी की पुलिया के पास कार और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार पिता और पुत्र चोक खेड़ा गांव से खनियांधाना की ओर जा रहे थे। बताया गया है कि वे ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के उद्देश्य से निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक बामौरकलां के पास खेरवाई नदी की पुलिया पर पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद नदी में गिरी कार

हादसा इतना भीषण था कि बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर खेरवाई नदी में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।बाइक सवार पिता-पुत्र खनियांधाना थाना क्षेत्र के बामौरकलां अंतर्गत चौका गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।

गंभीर घायल को झांसी रेफर

घायलों को तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बामौरकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और पुलिया पर संकरी सड़क को हादसे का कारण माना जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार