,

IPL 2026: मिनी ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों पर 18 करोड़ की सीमा, भारी बोली के बावजूद नहीं मिलेगा पूरा पैसा

- Advertisement -
Ad imageAd image
IPL 2026

IPL 2026: मिनी ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों पर 18 करोड़ की सीमा, भारी बोली के बावजूद नहीं मिलेगा पूरा पैसा मिनी ऑक्शन को लेकर बड़ा नियम सामने आया है। 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाले इस मिनी ऑक्शन में किसी भी विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम नहीं मिल पाएगी, चाहे उस पर बोली कितनी भी ऊंची क्यों न लगे। इस नियम ने टीमों की रणनीति और खिलाड़ियों की कमाई-दोनों पर असर डाला है।

IPL 2026: मैक्सिमम फी रूल ने रोकी विदेशी खिलाड़ियों की कमाई

आईपीएल के नियमों के मुताबिक किसी विदेशी खिलाड़ी की अधिकतम फीस दो बातों पर निर्भर करती है—हाईएस्ट रिटेंशन स्लैब और पिछले मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी की कीमत। इनमें से जो रकम कम होती है, वही विदेशी खिलाड़ी को दी जाती है।
इस बार हाईएस्ट रिटेंशन स्लैब 18 करोड़ रुपये तय किया गया है।

भारी बोली लगेगी, लेकिन खिलाड़ी को मिलेंगे सिर्फ 18 करोड़

पिछले मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये में बिके थे, लेकिन नियम के तहत विदेशी खिलाड़ियों के लिए 18 करोड़ की सीमा लागू रहेगी। यानी अगर किसी विदेशी खिलाड़ी पर 20 करोड़ या उससे ज्यादा की बोली लगती है, तब भी उसे अधिकतम 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। हालांकि जिस टीम ने जितनी बोली लगाई है, उतनी पूरी रकम उसके पर्स से कटेगी।

बची हुई रकम BCCI के पास जाएगी

उदाहरण के तौर पर यदि किसी टीम ने किसी विदेशी खिलाड़ी को 20 करोड़ रुपये में खरीदा, तो खिलाड़ी को 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। बाकी बचे 2 करोड़ रुपये BCCI के पास जाएंगे, जिनका इस्तेमाल खिलाड़ियों के कल्याण और क्रिकेट से जुड़ी योजनाओं के लिए किया जाएगा।

KKR vs CSK: ईडन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाजों का दिखेगा कमाल या गेंदबाज  करेंगे वापसी, जानें Pitch रिपोर्ट - India TV Hindi

KKR के पास सबसे बड़ा पर्स, CSK भी रेस में

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन के लिए कुल 359 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें से 77 खिलाड़ियों को 10 टीमें खरीद सकेंगी। इनमें 31 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
पर्स की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा 64.30 करोड़ रुपये बचे हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.40 करोड़ रुपये हैं। ऐसे में ऑक्शन में सबसे बड़ी लड़ाई इन दोनों टीमों के बीच देखने को मिल सकती है।

यह खबर भी पढ़ें: Sports News: तिलक वर्मा ने विराट कोहली और शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस