,

INDIA GOAT TOUR 2025: वानखेड़े स्टेडियम में सचिन और मेसी की मुलाकात,खेल प्रेमियों के लिए यादगार पल

- Advertisement -
Ad imageAd image
INDIA GOAT TOUR 2025

INDIA GOAT TOUR 2025: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी इन दिनों तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन मेसी मुंबई पहुंचे, जहां ब्रेबोर्न स्टेडियम और वानखेड़े स्टेडियम में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मेसी की मुलाकात क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से हुई, जो खेल प्रेमियों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा पल रहा।

INDIA GOAT TOUR 2025: वानखेड़े स्टेडियम में सितारों का जमावड़ा

वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मेसी ने बॉलीवुड की कई हस्तियों से मुलाकात की। इसके अलावा भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री से भी उनकी मुलाकात हुई। मेसी अपने साथियों रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज के साथ बच्चों के साथ रोंडो खेलते हुए भी नजर आए।

सचिन ने मेसी को भेंट की टीम इंडिया की जर्सी

मुलाकात के दौरान सचिन तेंदुलकर ने लियोनेल मेसी को अपनी टीम इंडिया की जर्सी उपहार में दी, जिस पर उनका ऑटोग्राफ भी था। इसके बाद दोनों दिग्गजों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। जवाब में मेसी ने सचिन तेंदुलकर को फुटबॉल गिफ्ट की। इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सचिन बोले – यह पल मुंबई और भारत के लिए खास

ऐतिहासिक, मेसी-सचिन को एकसाथ देख झूम उठा वानखेड़े स्टेडियम; 'क्रिकेट के  भगवान' ने गिफ्ट की 2011 वर्ल्ड कप की जर्सी | Historic Moment Sachin  Tendulkar Meets Lionel ...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में कई अविश्वसनीय पल जिए हैं। इसी मैदान पर उनके कई सपने पूरे हुए। उन्होंने कहा कि प्रशंसकों के समर्थन के बिना 2011 विश्व कप फाइनल के वे सुनहरे पल संभव नहीं थे। सचिन ने कहा कि आज इन महान खिलाड़ियों की मौजूदगी मुंबई, मुंबईवासियों और पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है।

कोलकाता से शुरू हुआ मेसी का भारत दौरा

लियोनेल मेसी के भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से हुई थी। ‘सिटी ऑफ जॉय’ में उन्होंने अपने स्टैच्यू का उद्घाटन किया। इसके बाद सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुए कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली, जिस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नाराजगी जताते हुए जांच के आदेश दिए। हालांकि हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम सफल रहा। अब दौरे के तीसरे दिन मेसी दिल्ली पहुंचेंगे और PM मोदी से मुलाकात करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Sports News: तिलक वर्मा ने विराट कोहली और शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. रायगढ़ में शिवा सारथी गैंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस