,

jakarta news: 12 घंटे में 1057 लोगों से संबंध का दावा पड़ा भारी, ब्रिटिश एडल्ट कंटेंट क्रिएटर को इंडोनेशिया ने किया डिपोर्ट

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

jakarta news: विवादों में रहने वाली ब्रिटिश एडल्ट कंटेंट क्रिएटर बॉनी ब्लू उर्फ टिया बिलिंगर को इंडोनेशिया ने देश से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही इंडोनेशियाई प्रशासन ने उन पर अगले 10 वर्षों तक देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। बॉनी ब्लू हाल के वर्षों में अपने विवादास्पद दावों और गतिविधियों के कारण अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में रही हैं।

बॉनी ब्लू ने वर्ष 2025 की शुरुआत में यह दावा किया था कि उन्होंने मात्र 12 घंटे में 1057 पुरुषों के साथ संबंध बनाकर एक तरह का “रिकॉर्ड” बनाया है। इसी दावे के बाद वह लगातार चर्चाओं में बनी रहीं। हाल ही में वह इंडोनेशिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बाली पहुंची थीं, जहां उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

इंडोनेशियाई अधिकारियों के अनुसार, बॉनी ब्लू पर पोर्नोग्राफी कानून के उल्लंघन की शुरुआती आशंका थी। हालांकि जांच के दौरान उनके खिलाफ इस संबंध में ठोस सबूत नहीं मिले। इसके बावजूद प्रशासन ने पाया कि उन्होंने टूरिस्ट वीजा का दुरुपयोग किया और वहां व्यावसायिक गतिविधियों में संलिप्त रहीं। इसके अलावा उन पर बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण के वाहन चलाने जैसे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगा।

इमिग्रेशन विभाग ने कोर्ट के आदेश के बाद बॉनी ब्लू को डिपोर्ट कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि वे छुट्टियां मनाने के उद्देश्य से आई थीं, लेकिन नियमों के विपरीत कंटेंट निर्माण जैसी गतिविधियों में शामिल पाई गईं। इसी आधार पर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया गया।

गौरतलब है कि बॉनी ब्लू को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और फिजी से भी इसी तरह के विवादों के चलते बाहर निकाला जा चुका है। इंडोनेशिया की यह कार्रवाई बाली जैसे पर्यटन स्थलों पर विदेशी नागरिकों के अनुचित व्यवहार को लेकर सरकार की बढ़ती सख्ती को दर्शाती है। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि कानून और सांस्कृतिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की