,

Murena news: पुराने रास्ते को बंद करने पहुंचे बुलडोजर का विरोध, कॉलोनीवासियों के आगे झुका मंडी प्रशासन

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

murena news: मंडी प्रशासन द्वारा सड़क बंद करने की कार्रवाई उस समय विवाद का रूप ले बैठी, जब बुलडोजर सड़क पर पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया। मामला एक ऐसे रास्ते से जुड़ा है, जिसे कॉलोनीवासी पिछले करीब 40 वर्षों से आम आवागमन के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि मंडी प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाते हुए बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए इस पुराने रास्ते को बंद करना चाहता है, जिससे हजारों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होगी।

जैसे ही बुलडोजर सड़क पर खड़ा किया गया, आसपास की कॉलोनियों के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हो गए और धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित लोगों का कहना था कि यह रास्ता उनकी जीवनरेखा है। इसी रास्ते से बच्चे स्कूल जाते हैं, बुजुर्ग अस्पताल पहुंचते हैं और लोग बाजार तथा अन्य जरूरी कामों के लिए आवाजाही करते हैं। कॉलोनीवासियों ने साफ शब्दों में कहा कि वे जान दे सकते हैं, लेकिन 40 साल पुराने इस आम रास्ते को बंद नहीं होने देंगे।

स्थिति बिगड़ती देख मंडी प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। कर्मचारियों द्वारा रास्ता बंद करने की कोशिश के विरोध में लोग सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कॉलोनीवासी अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि यह रास्ता किसी निजी उपयोग के लिए नहीं, बल्कि वर्षों से सार्वजनिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग सिद्ध नगर 12 फुटा हनुमान कॉलोनी और वार्ड क्रमांक 14 के निवासियों के लिए बेहद जरूरी है। इसी रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोग मंडी, बाजार और अन्य क्षेत्रों में आते-जाते हैं। यदि इसे बंद कर दिया गया तो न केवल समय और दूरी बढ़ेगी, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने यह भी कहा कि बिना जनसुनवाई और पूर्व सूचना के इस तरह की कार्रवाई करना पूरी तरह अनुचित है।

कॉलोनीवासियों के कड़े विरोध को देखते हुए आखिरकार मंडी प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। कर्मचारी बुलडोजर और जेसीबी मशीन लेकर वापस लौट गए और फिलहाल बाउंड्री वॉल निर्माण का काम रोक दिया गया। प्रशासन के इस कदम से लोगों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली, हालांकि उन्होंने साफ किया कि जब तक स्थायी समाधान नहीं निकलता, वे सतर्क रहेंगे।

वार्ड पार्षद और मंडी सचिव के बीच बातचीत, बनी सहमति

विरोध प्रदर्शन के दौरान वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद युवराज डंडोतिया, भवूति सिंह और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ने मंडी सचिव के साथ बैठक की। करीब 20 मिनट तक चली इस चर्चा में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी। मंडी प्रशासन का कहना था कि सुरक्षा कारणों से मंडी परिसर के भीतर से गुजरने वाले अवैध रास्तों को बंद किया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया कि इस रास्ते से न तो किसी प्रकार की सुरक्षा समस्या है और न ही मंडी संचालन में कोई बाधा आती है।

बैठक के दौरान यह बात सामने आई कि रास्ते के माध्यम से कुछ पशुपालक मंडी परिसर में गोबर फेंक देते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। इस पर वार्ड पार्षद ने आश्वासन दिया कि वे पशुपालकों को समझाएंगे और इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद मंडी सचिव ने भी बाउंड्री निर्माण का काम फिलहाल रोकने पर सहमति जताई।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि किसी भी सार्वजनिक रास्ते को बंद करने से पहले प्रशासन को स्थानीय लोगों से संवाद और वैकल्पिक व्यवस्था पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। फिलहाल कॉलोनीवासी सतर्क हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी वर्षों पुरानी राह सुरक्षित रहेगी।

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…

CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, बलरामपुर में पारा 8.8 डिग्री…

MP: IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

MP: 1. IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, निवाड़ी कलेक्टर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के…

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…