,

SALEMPUR: स्कूल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी बच्चे सुरक्षित

SALEMPUR News

SALEMPUR: देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज बड़वा टोला के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही आर.के. सेंट्रल एकेडमी की स्कूल वैन में अचानक आग लग गई।

वैन में आग लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल वैन में बच्चों के साथ दो अध्यापिकाएं भी सवार थीं, जिन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह खबर भी पढ़ें: Agra News: अवैध कॉलोनी पर चला ADA का बुलडोजर, 4000 वर्गमीटर क्षेत्र ध्वस्त

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और अभिभावकों में भी चिंता देखी जा रही है।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…