महिला ने एकसाथ 4 बच्चों को दिया जन्म, फिर क्यों परिवार में पसरा मातम?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
women gave birth to 4 kids, two died while others are surviving

ऊपर वाला जब भी देता, देता झप्पर फाड़ कर, यह कहावत आपने कई बार सुनी होगी, जिसका मतलब है कि, ऊपर वाला जब देता है तो सारी हदें पार कर देता है। इंसान की उम्मीद से ज़्यादा उसे देता है। सहारनपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक परिवार के घर सात सालों तक नए मेहमान की किलकारी नहीं गूंजी लेकिन फिर अचानक घर की बहू ने चार बच्चों को एकसाथ जन्म दिया। जिसके बाद परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।

दरअसल पूरा मामला सहारनपुर का है जहां स्थित शंकरपुरी कॉलोनी में रहने वाले सुमित सैनी और मीनू सैनी के घर शादी के सात साल बाद चार बच्चों का जन्म हुआ, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल थी। परिवार की खुशियां मना रहा था, परिवार को लगा की ऊपरवाले ने उनकी सुन ली, लेकिन फिर कुछ वक्त में ही सारी खुशियां मातम में बदल गई, क्योंकि दो बच्चों की कुछ घंटों बाद मौत हो गई। जिनमें एक लड़का और एक लड़की शामिल है।

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में हुई थी तीन बच्चों की पुष्टि

परिवार ने गर्भवती का अल्ट्रासाउंड कवाया था जिसमें तीन बच्चों के होने की पुष्टि हुई थी, लेकिन फिर 6 महीनों की गर्भावस्था के बाद महिला ने चार बच्चों जन्म दिया। जन्म के कुछ वक्त बाद ही चार में से एक बच्चे ने 10 घंटे बाद और दूसरे ने 12 घंटे बाद दम तोड़ दिया। डॉक्टर के मुताबिक अन्य दो बच्चों की हालत भी नाज़ुक है। परिवार का कहना है कि, 4 बच्चों के जन्म से जितनी खुशी हुई थी उतना ही गम दो बच्चों की मृत्यु से हो रहा है। प्रीमेच्योर डिलीवरी होने के कारण बच्चे काफी कमज़ोर है।

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार