Raipur: मानव तस्करी का भंडाफोड़, ट्रेन की बोगी से 6 नाबालिग रेस्क्यू, एक आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल

Raipur: रेलवे स्टेशन में मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी, चाइल्ड हेल्पलाइन और बचपन बचाओ आंदोलन (BBA) की संयुक्त टीम ने देर रात ट्रेन में दबिश देकर 6 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया। यह कार्रवाई हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस में मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई।

Raipur: हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस में दबिश, 6 नाबालिग बरामद

टीम को खबर मिली थी कि मानव तस्कर नाबालिगों को हावड़ा से मुंबई ले जा रहा है। इसके बाद संयुक्त टीम ने गुरुवार रात एस-3 बोगी में सर्च ऑपरेशन चलाया, जहाँ से 12 से 16 वर्ष आयु के छह बच्चे सुरक्षित बरामद किए गए। सभी बच्चे कोलकाता के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फिरोज अली मंडल को मौके से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी इन नाबालिगों को मुंबई के एक होटल में काम कराने के बहाने ले जा रहा था।

GRP ने आरोपी के खिलाफ मानव तस्करी की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। आगे की जांच तेज कर दी गई है। रेस्क्यू किए गए बच्चों को फिलहाल चाइल्ड हेल्पलाइन की सुरक्षा और निगरानी में रखा गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की